Become Our Member!

Edit Template

Become Our Member!

Edit Template

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027: Download Link, Correction Date और जरूरी जानकारी

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027: यदि आपने भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए आवेदन किया है और अपने Dummy Admit Card का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Bihar School Examination Board (BSEB) ने 31 अक्टूबर 2026 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसमें बोर्ड ने Bihar Board 10th Examination 2027 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के Dummy Admit Card को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने की जानकारी दी है।

आपको बता दें कि BSEB Matric Dummy Admit Card 2027 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर 01 नवंबर 2026 से 07 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इस अवधि के दौरान सभी छात्र-छात्राएं अपना Dummy Admit Card ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यदि प्रवेश पत्र में नाम की वर्तनी, जन्म तिथि, फोटो या अन्य किसी विवरण में त्रुटि पाई जाती है, तो उसे 07 नवंबर 2026 तक सुधरवाया जा सकता है। इसी Dummy Admit Card में दर्ज विवरणों के आधार पर फाइनल एडमिट कार्ड तैयार किया जाएगा, जिसे परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

इस लेख में हम आपको Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 की पूरी जानकारी देंगे। जैसे Bihar Board 10th Dummy Admit Card Download कैसे करें, उसमें क्या-क्या चेक करना है, त्रुटि सुधार कैसे करें, जरूरी तिथियाँ, और अन्य महत्वपूर्ण बातें। तो लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। हम आपको लेख के अंत में BSEB 10th Dummy Admit Card 2027 Download Link भी देंगे, जिससे आप आसानी से अपना डमी एडमिट कार्ड चेक कर सकेंगे।

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027: Overview

ParticularsDetails
OrganizationBihar School Examination Board (BSEB)
Exam NameAnnual Secondary Examination (10th/Matric) 2027
Article ForDummy Admit Card Download & Correction
Dummy Admit Card Release Date01 November 2026
Last Date for Correction07 November 2026
Mode of AvailabilityOnline (School Login & Student Login)
Who Can ApplyAll Over Bihar (केवल पंजीकृत विद्यार्थी)
Official Websiteexam.biharboardonline.org

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027: पूरी जानकारी

यदि आप भी बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थी हैं और अपने Dummy Admit Card में दर्ज विवरणों की जांच करके किसी भी गलती को ठीक करवाना चाहते हैं, तो इस लेख में आपका स्वागत है। आपको बता दें कि Bihar School Examination Board (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 की परीक्षा के लिए सभी पंजीकृत विद्यार्थियों के Dummy Admit Card अपने आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी 01 नवंबर 2026 से इसे डाउनलोड करके अपने सभी विवरणों की जांच कर सकते हैं।

बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, यह एक अस्थायी प्रवेश पत्र है, जिसे आप अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं या स्वयं भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें दी गई प्रत्येक जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचना जरूरी है। यदि किसी विद्यार्थी के नाम, माता-पिता के नाम, कोटि, लिंग, विषय, जन्म तिथि, फोटो या हस्ताक्षर में कोई त्रुटि मिलती है, तो उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर ठीक करवाना अनिवार्य है। क्योंकि इसी Dummy Admit Card में दर्ज विवरणों के आधार पर आपका Final Admit Card तैयार किया जाएगा। इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Board 10th Dummy Admit Card

BSEB Matric Dummy Admit Card 2027: महत्वपूर्ण तिथियां

महत्वपूर्ण कार्यक्रमनिर्धारित तिथि
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि31 अक्टूबर 2026
Dummy Admit Card जारी होने की तिथि01 नवंबर 2026
Dummy Admit Card डाउनलोड करने की अंतिम तिथि07 नवंबर 2026
Correction की अवधि01 नवंबर 2026 से 07 नवंबर 2026 तक
Final Admit Card जारी होने की तिथिबाद में घोषित की जाएगी
Bihar Board 10th Exam 2027 की तिथिबाद में घोषित की जाएगी

Dummy Admit Card में किन जानकारियों की जांच और सुधार कर सकते हैं?

Bihar Board Matric Dummy Admit Card Correction 2027 के अंतर्गत विद्यार्थियों को अपने डमी एडमिट कार्ड में दर्ज निम्नलिखित विवरणों की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। यदि किसी जानकारी में गलती हो, तो निर्धारित समय के भीतर उसे ठीक करवा लें।

  • Candidate Name: विद्यार्थी के नाम और उसकी सही Spelling की जांच करें।
  • Parents Name: माता-पिता के नाम की वर्तनी को ध्यानपूर्वक देखें।
  • Date of Birth: अपनी जन्म तिथि का मिलान करें।
  • Category / Reservation: अपनी कोटि (SC/ST/OBC/EWS आदि) की जांच करें।
  • Gender: दर्ज लिंग की जानकारी सही है या नहीं, यह देखें।
  • Subjects: परीक्षा के लिए चयनित विषयों की जांच करें।
  • Photograph & Signature: अपनी फोटो और हस्ताक्षर को अच्छी तरह चेक करें।

दिव्यांग एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

1. दृष्टिबाधित (Blind/Visually Impaired) विद्यार्थी: निर्धारित नियमों के अनुसार, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को गणित के स्थान पर गृह विज्ञान तथा विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा देनी होती है। इसलिए यदि आपके Dummy Admit Card में गणित और विज्ञान विषय दर्ज हैं, तो उनमें आवश्यक सुधार करवाएं। इसी प्रकार सामान्य विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र में गलती से संगीत या गृह विज्ञान विषय दर्ज होने पर उसे भी ठीक करवाना जरूरी है।

2. व्यावसायिक (Vocational) विद्यार्थी: जिन विद्यार्थियों ने Security, Beautician, Tourism, Automobile, Retail Management, Electronics, Beauty and Wellness, Telecom या IT/ITes जैसे ट्रेड का चयन किया है, उन्हें अपने Dummy Admit Card के Optional Subject वाले कॉलम में संबंधित ट्रेड की जानकारी अवश्य जांचनी चाहिए।

Bihar Board Dummy Admit Card Correction 2027: सुधार करने की प्रक्रिया

यदि आपके Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 में किसी प्रकार की गलती है, तो उसे ठीक करवाने के लिए नीचे बताए गए निर्देशों का पालन करें:

1. सबसे पहले अपने विद्यालय के प्रधान से Dummy Admit Card प्राप्त करें या आधिकारिक वेबसाइट से स्वयं डाउनलोड कर लें।

2. प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचें। किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित स्थान पर अपना हस्ताक्षर करते हुए उसमें सुधार करें।

3. सुधार किए गए Dummy Admit Card की एक प्रति अपने विद्यालय के प्रधान के पास जमा करें। साथ ही, दूसरी प्रति पर प्रधान के हस्ताक्षर और विद्यालय की मुहर लगवाकर अपने पास सुरक्षित रखें।

4. इसके बाद विद्यालय के प्रधान अपने Login ID और Password की मदद से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके 07 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक सुधार करेंगे।

महत्वपूर्ण सूचना: किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी या उनके माता-पिता के नाम में पूरी तरह बदलाव (Full Change) करने की अनुमति नहीं होगी। केवल नाम की Spelling में सुधार किया जा सकता है। यदि आप निर्धारित समय सीमा यानी BSEB Matric Dummy Admit Card 2027 Correction की अंतिम तिथि तक अपना सुधार किया हुआ प्रवेश पत्र विद्यालय में जमा नहीं करते हैं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी और विद्यालय के प्रधान की होगी।

  • पर जाएं।

How to Download Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027?

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 डाउनलोड करने की प्रक्रिया विद्यालय के प्रधान और विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। दोनों के लिए डाउनलोड करने के तरीके नीचे दिए गए हैं।

For School (विद्यालय प्रधान के लिए):

– सबसे पहले विद्यालय के प्रधान BSEB की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।

How to Download Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027

For School (विद्यालय प्रधान के लिए):

  • लॉगिन पेज पर विद्यालय का User ID और Password दर्ज करके अपने अकाउंट में प्रवेश करें।
  • लॉगिन होने के बाद बाईं ओर दिए गए मेनू में ‘Dummy Admit Card’ विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर पंजीकृत विद्यार्थियों की सूची दिखाई देगी। संबंधित विद्यार्थी का Dummy Admit Card देखने और डाउनलोड करने के लिए View बटन पर क्लिक करें। वहीं, आवश्यक विवरणों में सुधार करने के लिए Edit विकल्प का उपयोग करें।

For Students (विद्यार्थियों के लिए):

  • सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “CLICK HERE TO DOWNLOAD DUMMY ADMIT CARD (STUDENT LOGIN)” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Registration Number और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका Dummy Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

Note: यदि Dummy Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव किया जाता है, तो उसकी जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027: Important Links

महत्वपूर्ण लिंकडायरेक्ट लिंक
BSEB 10th Dummy Admit Card 2027 DownloadClick Here (Active Now)
विद्यालय प्रधान द्वारा Dummy Admit Card डाउनलोड करेंClick Here (Active Now)
Dummy Admit Card Notification डाउनलोड करेंDownload Now
आधिकारिक वेबसाइटOpen Official Website
Whatapps Channel से जुड़ेंJoin Our Whatapps Channel
हमारा HomepageCareeer Power Jamshedpur

Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027: Helpline Details

यदि किसी विद्यार्थी को Bihar Board Dummy Admit Card 2027 डाउनलोड करने या उसमें सुधार करवाने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो वह नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क कर सकता है।

सहायता का माध्यमसंपर्क विवरण
Helpline Number9430429722
Email IDbseb@antiersolutions.com

FAQs – Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027

Q1. Bihar Board 10th Dummy Admit Card 2027 कब जारी किया गया है और इसे कब तक डाउनलोड कर सकते हैं?

Ans: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक Dummy Admit Card 2027 को 01 नवंबर 2026 को जारी किया है। विद्यार्थी इसे 07 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें दर्ज गलतियों को निर्धारित समय के भीतर ठीक करवा सकते हैं।

Q2. क्या Dummy Admit Card में विद्यार्थी या माता-पिता का नाम पूरी तरह बदला जा सकता है?

Ans: नहीं, बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी या उनके माता-पिता के नाम में पूर्ण बदलाव (Full Change) की अनुमति नहीं है। केवल नाम की Spelling में हुई गलतियों को ठीक करवाया जा सकता है।

Q3. Bihar Board Dummy Admit Card 2027 में गलती होने पर सुधार कैसे करवाएं?

Ans: यदि आपके Dummy Admit Card में कोई त्रुटि है, तो पहले उसमें सही जानकारी दर्ज करके अपने हस्ताक्षर करें। इसके बाद एक प्रति विद्यालय के प्रधान को जमा करें और दूसरी प्रति पर प्रधान के हस्ताक्षर एवं मुहर लगवाकर अपने पास सुरक्षित रखें।

Q4. क्या विद्यार्थी अपना BSEB Matric Dummy Admit Card 2027 स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं?

Ans: हां, विद्यार्थी BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Student Login विकल्प के माध्यम से अपनी Registration Number और Date of Birth दर्ज करके Dummy Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

Q5. दृष्टिबाधित (Blind) विद्यार्थियों को Dummy Admit Card में किन विषयों की जांच करनी चाहिए?

Ans: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के Dummy Admit Card में गणित के स्थान पर गृह विज्ञान और विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय दर्ज होना चाहिए। यदि प्रवेश पत्र में गणित और विज्ञान विषय अंकित हैं, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक सुधार करवाना चाहिए।

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dashwood contempt on mr unlocked resolved provided of of. Stanhill wondered it it welcomed oh. Hundred no prudent he however smiling at an offence.

Quick Links

About

Help Centre

Business

Contact

About Us

Terms of Use

Our Team

How It Works

Accessibility

Support

FAQs

Terms & Conditions

Privacy Policy

Career

Download Our App

© 2026 Created by Career Power