India Post GDS Recruitment 2026: Notification Out for 28,000+ GDS, BPM & ABPM Posts – Check Registration Date, Eligibility, Age Limit, Vacancy, Salary, Selection Process & Full Details

India Post GDS Recruitment 2026: अगर आप भी 10वीं के बाद अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। India Post ने GDS Online Engagement Schedule-II के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत Gramin Dak Sevak (GDS), Branch Postmaster (BPM) और Assistant Branch Postmaster (ABPM)/Dak Sevak के पदों पर पूरे देश में 28,000 से अधिक रिक्तियों को भरने की घोषणा की गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि India Post GDS Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 02 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 तक India Post GDS Online Engagement की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आपको आगे लेख में मिल जाएगी।

India Post GDS Recruitment 2026 image

इस लेख में हम आपको India Post GDS Recruitment 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे। इसमें वैकेंसी डिटेल, महत्वपूर्ण तारीखें, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, सैलरी, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जैसी जानकारी शामिल है।

इसलिए India Post GDS Recruitment 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस भर्ती का फुल नोटिफिकेशन और विस्तृत वैकेंसी डिटेल जल्द ही जारी की जाएगी।

India Post GDS Recruitment 2026: Overview

ParticularsDetails
OrganizationIndia Post (Department of Posts)
Recruitment NameGDS Online Engagement Schedule-II, July-2026
Post NameGramin Dak Sevak (GDS), Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM), Dak Sevak
Total Posts28,000+ (Expected, फुल नोटिफिकेशन के बाद अपडेट होगा)
Registration Start Date31 August 2026
Online Apply Start Date02 September 2026
Last Date to Apply21 September 2026 (05:00 PM)
Correction Window23 September 2026 to 24 September 2026
Selection ProcessMerit Based (10th Marks), Document Verification
Application ModeOnline
Who Can ApplyAll India (अपने राज्य/सर्किल के पदों के लिए)
Official Websiteindiapost.gov.in/gdsonlineengagement

India Post GDS Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी India Post GDS Recruitment 2026 के तहत इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको सभी जरूरी जानकारी मिलेगी। डाक विभाग ने 20 अगस्त 2026 को GDS Online Engagement Schedule-II, July-2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन 02 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे।

इससे पहले Schedule-I के तहत कुल 28,740 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। अब डाक विभाग ने एक बार फिर 28,000 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, India Post GDS Recruitment 2026 पूरी तरह मेरिट बेस्ड होगी। इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने राज्य/सर्किल के अनुसार आवेदन करना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों के लिए संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, जो बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल 10वीं के अंकों के आधार पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

India Post GDS Notice

Also Read

Important Dates of India Post GDS Recruitment 2026

EventsDates
Notification Release DateAugust 2026
Online One-Time Registration Start Date31 August 2026
Online Application & Fee Payment Start Date02 September 2026
Online Application & Fee Payment Last Date21 September 2026 (05:00 PM)
Correction/Edit Window23 September 2026 to 24 September 2026 (05:00 PM)
First Merit List ReleaseTo be notified soon
Engagement Process Last Date31 December 2026
india Post

India Post GDS Vacancy Details 2026 (Expected)

फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सर्किल वाइज और कैटेगरी वाइज वैकेंसी की सटीक संख्या स्पष्ट होगी। फिलहाल संभावित वैकेंसी का विवरण नीचे दिया गया है:

India Post GDS VacancyExpected Vacancies
India Post GDS Vacancy28,000+

India Post GDS Application Fee

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹100/-
SC / ST / PwBD / Female / TranswomenNil (कोई फीस नहीं)
Payment ModeOnline (Debit/Credit Card, Net Banking, UPI)

नोट: एक बार फीस जमा करने के बाद उसे वापस नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक है।

India Post GDS Eligibility Criteria 2026

आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप India Post GDS Recruitment 2026 के लिए निर्धारित सभी योग्यताएं पूरी करते हैं।

Educational Qualification

Post NameEducational Qualification
GDS / BPM / ABPM / Dak Sevak• किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Secondary School Examination) पास होना चाहिए।• 10वीं में गणित (Maths) और अंग्रेजी (English) विषय में पास होना जरूरी है।• संबंधित राज्य/सर्किल की स्थानीय भाषा कम से कम 10वीं तक पढ़ी हुई होनी चाहिए।

Other Qualifications

  • उम्मीदवार को कंप्यूटर की Basic knowledge होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को साइकिल चलाना आना चाहिए।

Age Limit (As on Last Date of Application)

CategoryMinimum AgeMaximum Age
General18 Years40 Years

Age Relaxation

CategoryAge Relaxation
SC / ST5 Years
OBC3 Years
EWSNo Relaxation
PwBD10 Years
PwBD + OBC13 Years
PwBD + SC/ST15 Years

India Post GDS Selection Process 2026

India Post GDS Recruitment 2026 में चयन पूरी तरह मेरिट बेस्ड होगा। इसमें किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।

  • Merit List: 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंकों की गणना 4 दशमलव तक की जाएगी।
  • Tie-Breaking: यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को पहले मौका दिया जाएगा। इसके बाद ST/SC/OBC/EWS/UR और महिला/ट्रांसवुमन/पुरुष के क्रम में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • Document Verification: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 15 दिनों के अंदर संबंधित डिवीजनल हेड के पास जाकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा।
  • Engagement: दस्तावेजों का सफल सत्यापन होने के बाद Provisional Engagement Offer जारी किया जाएगा और उम्मीदवार को 30 दिनों के अंदर ज्वाइन करना होगा।

India Post GDS Salary 2026

Post NameTRCA Slab
Branch Postmaster (BPM)₹12,000/- से ₹29,380/-
ABPM / Dak Sevak₹10,000/- से ₹24,470/-

नोट: GDS पदों पर नियमित सरकारी कर्मचारी के समान सैलरी नहीं दी जाती है। इन पदों पर Time Related Continuity Allowance (TRCA) दिया जाता है, जिसमें हर साल 3% की बढ़ोतरी होती है। इसके साथ महंगाई भत्ता (DA) और GDS Gratuity जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Documents Required for India Post GDS 2026

आवेदन के समय केवल फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होते हैं। हालांकि, Document Verification के समय नीचे दिए गए मूल दस्तावेज साथ लाना जरूरी होगा:

  • 10वीं मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र (10वीं सर्टिफिकेट भी मान्य है)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन, वोटर ID आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू)
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • सरकारी अस्पताल से जारी मेडिकल सर्टिफिकेट (अनिवार्य)
  • अरुणाचल/सिक्किम/गोवा/नागालैंड के लिए स्थानीय भाषा प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (JPG/JPEG, 30-100 KB, 320×400 Pixels)
  • सिग्नेचर (JPG/JPEG, 20-100 KB, 300×120 Pixels)

How to Apply Online for India Post GDS Recruitment 2026?

India Post GDS Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

How to Apply Online for India Post GDS
  • होमपेज पर “Candidate Login/Register” बटन पर क्लिक करें। पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवार “New Candidate Registration” पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करें। दोनों को OTP के माध्यम से वेरीफाई करना होगा।
  • अब अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और श्रेणी ध्यानपूर्वक भरें। सभी जानकारी 10वीं की मार्कशीट के अनुसार ही दर्ज करें।
  • अपना पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद आपको एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जो आपके मोबाइल नंबर और ईमेल ID पर भेजा जाएगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता जैसे 10वीं का बोर्ड, पासिंग ईयर, अंक, डिवीजन और पोस्ट की Preference दर्ज करें।
  • अपनी हाल की फोटो और सिग्नेचर को निर्धारित साइज के अनुसार अपलोड करें।
  • अगर आवेदन शुल्क लागू है, तो फीस जमा करें। General/OBC/EWS के लिए ₹100 और SC/ST/PwD/महिला/ट्रांसवुमन के लिए कोई फीस नहीं है।
  • पूरा फॉर्म प्रीव्यू करके सभी जानकारी अच्छी तरह से जांच लें और “Final Submit” बटन पर क्लिक करें। आवेदन सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।

क्विक लिंक्स

Direct ApplyClick Here (Apply Start Soon)
Official WebsiteClick Here
Full NotificationDownload Now
Vacancy NotificationDownload Now (Notification Out Soon)
Career Power Official Website LinkVisit Now
Join Our Telegram ChannelJoin Now

FAQs – India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं और आवेदन कब से शुरू होंगे?


इस भर्ती में 28,000 से अधिक पद होने की संभावना है, जिसकी सटीक संख्या जल्द ही पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त 2026 से और ऑनलाइन आवेदन 02 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।

क्या India Post GDS में चयन परीक्षा के आधार पर होगा?

नहीं, India Post GDS Recruitment 2026 में चयन पूरी तरह 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगा। इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयनित उम्मीदवारों को केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

India Post GDS के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो, साथ ही गणित और अंग्रेजी विषय में पास हों और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा को 10वीं तक पढ़ा हो। उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या India Post GDS में आवेदन शुल्क देना होगा?

General/OBC/EWS उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC/ST, दिव्यांग, महिला और ट्रांसवुमन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ है।

India Post GDS की सैलरी कितनी मिलेगी?


चयनित उम्मीदवारों को BPM पद पर ₹12,000 से ₹29,380 और ABPM/Dak Sevak पद पर ₹10,000 से ₹24,470 तक TRCA दिया जाता है। इसमें हर साल 3% की बढ़ोतरी और महंगाई भत्ता भी मिलता है।

⬇️ Download Anubhav Classes App 📱

Free Study Material & Government Exam Preparation के लिए यहाँ Click करें 👆

Anubhav Classes App

आपकी सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए Free Study Material, Notes, Practice Questions, Current Affairs और महत्वपूर्ण Exam Updates एक ही जगह उपलब्ध हैं। SSC, Railway, Banking, JSSC और अन्य Government Exams की बेहतर तैयारी के लिए Anubhav Classes App डाउनलोड करें — आपकी Selection Journey का भरोसेमंद साथी।

anubhav Classes App

Realated Post

Previous Post
Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Partner with us to create something extraordinary

Was justice improve age article between. No projection as up preference reasonablydelightful celebrated.Preserved and abilities assurance tolerably.

Company

About Us

Mission & Vision

Careers

Press & Media

Support

Help Center

Documentation

Contact Support

Community Forum

Navigation Links

Home

Services

Solutions

Case Study

© 2025 Created with Royal Elementor Addons