Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: 772 पदों पर भर्ती, Notification जारी, जल्दी करें Apply

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: अगर आप झारखंड के देवघर जिले के निवासी हैं और Home Guard (गृह रक्षक) के पद पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रामीण और शहरी गृह रक्षक (Grih Rakshak) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 772 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 635 पद और शहरी क्षेत्र के 137 पद शामिल हैं।

आपको बता दें कि गृह रक्षा वाहिनी एक स्वयंसेवी संगठन है और गृह रक्षक इसके स्वयंसेवी सदस्य होते हैं। यह कोई Fixed Salary वाली नौकरी नहीं है। यदि आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो 11 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 शाम 05:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आगे लेख में विस्तार से दी गई है।

इस लेख में हम आपको Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। इसमें Vacancy, Important Dates, Eligibility, Age Limit, Physical Criteria, Selection Process, Exam Pattern, Application Fee और Apply Online Process जैसी सभी जरूरी जानकारियां शामिल हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। साथ ही, लेख के अंत में आपको Direct Apply Link भी मिलेगा, जो 11 अक्टूबर 2026 से Active हो जाएगा, ताकि आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: Overview

ParticularsDetails
OrganizationJharkhand Griha Raksha Vahini (JGRV), Deoghar
Advertisement No.01/2026
Post NameHome Guard (Grih Rakshak) – Rural & Urban
Total Posts772 (635 Rural + 137 Urban)
Who Can Applyकेवल देवघर जिले के निवासी (Block/Urban Area Wise)
Age Limit19 to 40 Years (As on 01.01.2026)
Application Start Date11 October 2026
Last Date to Apply26 October 2026 (05:00 PM)
Application Fee₹100/- (All Categories)
Salary / Allowanceकेवल Duty Allowance (कोई Fixed Monthly Salary नहीं)
Selection ProcessPET, Hindi Writing Test, Technical Test, Merit List, Document Verification, Medical
Application ModeOnline
Job LocationDeoghar District, Jharkhand
Official Websiterecruitment.jharkhand.gov.in

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: Notification Details

अगर आप भी Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 के तहत Home Guard के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख में आपका स्वागत है। झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, देवघर ने 12 सितम्बर 2026 को इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रामीण और शहरी गृह रक्षक के कुल 772 पदों पर भर्ती के लिए 11 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, शहरी गृह रक्षक के कुल रिक्त पदों में से 50% पद तकनीकी दक्ष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। ग्रामीण और शहरी गृह रक्षक पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं। ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का 7वीं पास होना जरूरी है, जबकि शहरी गृह रक्षक पद के लिए 10वीं पास शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। यह भर्ती पूरी तरह स्वयंसेवी आधार पर है, जिसमें केवल ड्यूटी किए गए दिनों के लिए Duty Allowance दिया जाता है। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Important Dates of Jharkhand Home Guard Recruitment 2026

EventsDates
Notification Release Date03 September 2026
Online Application Start Date11 October 2026
Last Date to Apply Online26 October 2026 (05:00 PM)
Physical Test / Written Exam Dateबाद में सूचित किया जाएगा (Newspaper & NIC Deoghar Website)
Result DeclarationSelection Process के बाद

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: Vacancy Details

देवघर जिले में Rural और Urban Home Guard के पदों के लिए Block-wise और Urban Area-wise रिक्तियों की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

(a) Rural Home Guard Vacancies (Block-wise)

Block NameMaleFemaleTotal
Deoghar Sadar323264
Mohanpur393978
Karon333265
Palojori232447
Sarath282856
Margomunda494998
Sarwan252651
Senarayadhari5252104
Devipur161531
Madhupur Rural212041
Total318317635

(b) Urban Home Guard Vacancies

Urban AreaMaleFemaleTotal
Deoghar Urban414182
Madhupur Urban272855
Total6869137

नोट: ऊपर दी गई vacancies Provisional हैं। इन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के संशोधित, घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

Jharkhand Home Guard Application Fee 2026

CategoryApplication Fee
All Candidates₹100/- (एक सौ रुपये मात्र)
Payment ModeOnline (Payment Gateway)

Jharkhand Home Guard Eligibility Criteria 2026

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती की निर्धारित Eligibility Criteria जरूर जांच लेनी चाहिए।

Residential Eligibility

CategoryEligibility
Rural Home Guardउम्मीदवार उसी Block का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां से वह Rural Home Guard के लिए आवेदन कर रहा है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी Self-Attested Residential Certificate संलग्न करना होगा।
Urban Home Guardउम्मीदवार देवघर जिले के संबंधित Urban Area का सामान्य निवासी होना चाहिए। सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी Self-Attested Residential Certificate संलग्न करना होगा।

Educational Qualification

CategoryQualification
Rural Home Guardन्यूनतम 7वीं पास। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित Self-Attested Certificate संलग्न करना होगा।
Urban Home Guardन्यूनतम Matric (10th) Pass। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित Self-Attested Certificate संलग्न करना होगा।

Age Limit (As on 01.01.2026)

CriteriaDetails
Minimum Age19 Years
Maximum Age40 Years
Age Calculation Date01 January 2026

Jharkhand Home Guard Selection Process 2026

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 की Selection Process गृह विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 5442 दिनांक 20.10.2014 के अनुसार निर्धारित चरणों में पूरी की जाएगी।

चरण 1 – Physical Efficiency Test (PET)

सबसे पहले उम्मीदवारों का Physical Efficiency Test (PET) आयोजित किया जाएगा। इसमें 1 Mile Race, High Jump, Long Jump और Shot Put शामिल होंगे। अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार प्रत्येक गतिविधि के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं।

PET Scoring (Rural & Non-Technical Urban Candidates)

TestMaleFemale
1 Mile Race≤5 min: 20 marks; 5–6 min: 10 marks; >6 min: Disqualified≤8 min: 20 marks; 8–10 min: 10 marks; >10 min: Disqualified
High JumpMin 4 ft: 5 marks; 5 ft & above: 10 marksMin 3 ft: 5 marks; 4 ft & above: 10 marks
Long JumpMin 12 ft: 5 marks; 16 ft & above: 10 marksMin 9 ft: 5 marks; 13 ft & above: 10 marks
Shot Put16 lb, Minimum 16 ft10 lb, Minimum 10 ft

PET Scoring (Technically Skilled Urban Candidates)

TestMaleFemale
1 Mile Race≤6 min: 20 marks; 6–8 min: 10 marks; >8 min: Disqualified≤8 min: 20 marks; 8–12 min: 10 marks; >12 min: Disqualified
High JumpMin 3.5 ft: 5 marks; 4 ft & above: 10 marksMin 2.5 ft: 5 marks; 3 ft & above: 10 marks
Long JumpMin 9 ft: 5 marks; 10 ft & above: 10 marksMin 6 ft: 5 marks; 7 ft & above: 10 marks
Shot Put16 lb, Minimum 12 ft10 lb, Minimum 8 ft

चरण 2 – Hindi Writing Ability Test

Physical Efficiency Test में सफल उम्मीदवारों को Hindi Writing Ability Test में शामिल किया जाएगा। Rural Home Guard के लिए 7वीं कक्षा और Urban Home Guard के लिए 10वीं कक्षा के स्तर के अनुसार Hindi Writing Ability की जांच होगी। यह Qualifying Test होगा, जो 100 Marks का होगा और इसमें पास होने के लिए न्यूनतम 30 Marks प्राप्त करना जरूरी है।

चरण 3 – Technical Skill Test (Only for Urban Technical)

Physical Efficiency Test और Hindi Writing Ability Test में सफल Urban Technical Candidates को Technical Skill Test में शामिल किया जाएगा। यह एक Qualifying Test होगा।

चरण 4 – Merit List, Document Verification, Medical & Police Verification

सभी निर्धारित परीक्षाओं के बाद उम्मीदवारों की Merit List तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के Documents Verification, Medical Examination और Police Character Verification की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन प्रक्रियाओं के बाद ही नामांकन किया जाएगा।

चरण 5 – Basic Training & Enrolment

चयनित उम्मीदवारों को मुख्यालय झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, राँची के आदेश के अनुसार Home Guard का Basic Training दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवार को Enrolment Certificate जारी किया जाएगा।

Bonus Marks for Sports Achievers

राष्ट्रीय या राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन के अनुसार Bonus Marks दिए जाएंगे।

PositionNational LevelState Level
1st6 marks3 marks
2nd4 marks2 marks
3rd2 marks1 mark

Provision for Government Servants (Urban Home Guard Only)

Urban Home Guard की कुल रिक्तियों के अधिकतम 10% तक पदों पर सरकारी सेवकों का नामांकन किया जा सकता है। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निर्धारित अंक इस प्रकार हैं:

Educational QualificationMarks
Postgraduate10
Graduate8
Intermediate6
Matric4

Documents Required for Jharkhand Home Guard Recruitment 2026

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवश्यक Documents तैयार रखने चाहिए:

  • हाल की रंगीन Passport Size Photo और Scanned Signature
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (7वीं/10वीं) – Self-Attested
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी Residential Certificate – Self-Attested
  • Caste Certificate, यदि छूट का दावा कर रहे हैं – Self-Attested
  • Technical Skill Certificate, Urban Technical उम्मीदवारों के लिए – Self-Attested
  • Sports Certificate, यदि लागू हो – Self-Attested
  • कोई एक Identity Proof – Aadhaar Card / Voter ID / Driving Licence / PAN Card में से कोई एक
  • Mobile Number और Email ID

How to Apply Online for Jharkhand Home Guard Recruitment 2026?

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सभी Steps को ध्यानपूर्वक Follow करें:

  • सबसे पहले Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026
  • वेबसाइट के Homepage पर जाने के बाद Recruitment Section में Home Guard Apply Online का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें। (आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।)
  • आप Registration करने के लिए वेबसाइट के ऊपर दिए गए Register विकल्प पर भी क्लिक कर सकते हैं।
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026
  • इसके बाद Registration Form का नया पेज खुलेगा। यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, Email ID और मांगी गई अन्य सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • Registration पूरा होने के बाद Login विकल्प पर क्लिक करें और अपना Username और Password दर्ज करके Login कर लें।
  • फिर आवेदन फॉर्म में आपको ग्रामीण गृह रक्षक और शहरी गृह रक्षक के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म दिखेंगे। जिस श्रेणी के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स अच्छे से भरें। और रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन शुल्क Rs. 100 ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से जमा करें।
  • फीस जमा होने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा। अब लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म का दूसरा भाग भरें।
  • इसमें शैक्षणिक योग्यता, आवासीय जानकारी, तकनीकी दक्षता (यदि लागू हो) और अन्य मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • सभी जानकारी एक बार प्रीव्यू करके चेक करें और फिर फाइनल सबमिट कर दें।
  • सबमिट होने के बाद आवेदन की पावती (Acknowledgement) का प्रिंटआउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।

नोट: एक आवेदक सिर्फ एक ही प्रखंड/शहरी क्षेत्र से आवेदन कर सकता है। एक से ज्यादा आवेदन करने पर सभी आवेदन कैंसिल हो सकते हैं। परीक्षा की तिथि और स्थान की सूचना बाद में समाचार पत्रों और NIC देवघर की वेबसाइट पर दी जाएगी।

क्विक लिंक्स

Important LinksDirect Link
Apply Online LinkClick Here (Active on 11.10.2026)
Registration LinkClick Here
Official WebsiteClick Here
Notification DownloadDownload Now
Career Power Official WebsiteVisit Now
Telegram ChannelJoin Now

FAQs – Jharkhand Home Guard Recruitment 2026

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 के तहत कुल 772 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 635 Rural Home Guard Posts (318 पुरुष + 317 महिला) और 137 Urban Home Guard Posts (68 पुरुष + 69 महिला) शामिल हैं। ये पद देवघर जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों के लिए निर्धारित हैं।

आवेदन कब शुरू होंगे और Last Date क्या है?

इस भर्ती की Online Application Process 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 शाम 05:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 के लिए Eligibility और Age Limit क्या है?

Rural Home Guard के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 7वीं पास होना जरूरी है, जबकि Urban Home Guard के लिए न्यूनतम 10वीं (Matric) पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2026 को 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का देवघर जिले का निवासी होना जरूरी है।

क्या Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 में Salary मिलती है?

नहीं, Home Guard एक स्वयंसेवी संगठन के रूप में कार्य करते हैं, इसलिए इसमें कोई Fixed Monthly Salary नहीं मिलती। गृह रक्षकों को सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुसार Duty Allowance दिया जाता है, जो केवल ड्यूटी किए गए दिनों के लिए मिलता है।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 की Selection Process क्या है?

इस भर्ती की Selection Process में सबसे पहले Physical Efficiency Test (PET) होगा, जिसमें 1 Mile Race, High Jump, Long Jump और Shot Put शामिल हैं। इसके बाद Hindi Writing Ability Test और Urban Te

Previous Post
Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Partner with us to create something extraordinary

Was justice improve age article between. No projection as up preference reasonablydelightful celebrated.Preserved and abilities assurance tolerably.

Company

About Us

Mission & Vision

Careers

Press & Media

Support

Help Center

Documentation

Contact Support

Community Forum

Navigation Links

Home

Services

Solutions

Case Study

© 2025 Created with Royal Elementor Addons